नई दिल्ली (हि.स.)। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने शुक्रवार को इंडोनेशिया के बाली में जी20 विदेश मंत्री स्तर की बैठक से इतर अमेरिका और रूस के अपने समकक्षों के साथ मुलाकात की।
विदेश मंत्री ने ट्वीट कर अपनी मुलाकात की जानकारी दी। जयशंकर ने बताया कि रूस के विदेश मंत्री सरगेई लावरोव से मुलाकात के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित यूक्रेन संघर्ष और अफगानिस्तान पर भी अपने विचार साझा किए।
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ विदेश मंत्री ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया। विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के संबंध ऐसे हैं कि हम अधिक समझ और खुलेपन के साथ कई चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
इसके अलावा विदेश मंत्री ने फ्रांस की विदेश मंत्री कैथरीन कोलोना से भी मुलाकात की।
अनूप
