Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजयनाथ होंगे गोण्डा के नए CRO व अर्पित गुप्ता नए CM

जयनाथ होंगे गोण्डा के नए CRO व अर्पित गुप्ता नए CM

जानकी शरण द्विवेदी

लखनऊ। यूपी सरकार ने गुपचुप तरीके से 28 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इन अधिकारियों के तबादले शनिवार की देर रात किए गए, लेकिन इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। तबादलों में गोंडा, बहराइच, रायबरेली व गाजियाबाद समेत कई जिलों के पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। स्थानांतरित होने वाले अधिकारियों में सिटी मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ), अपर जिलाधिकारी (एडीएम), अपर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त हैं। निधि श्रीवास्तव एडीएम आगरा से अपर निदेशक प्रशासन मंडी परिषद, अजय कुमार सिंह अपर आयुक्त वाराणसी से एडीएम आगरा, जयनाथ यादव एडीएम (एफ/आर) हापुड़ से मुख्य राजस्व अधिकारी गोण्डा बनाए गए हैं। श्रद्धा सांडिलयान अपर नगर आयुक्त मेरठ से एडीएम (एफ/आर) हापुड़, योगेंद्र कुमार एडीएम (एफ/आर) आगरा से एडीएम (एफ/आर) गाजियाबाद बनाए गए हैं। गंगाराम गुप्ता एडीएम नजूल प्रयागराज से संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय, प्रदीप कुमार यादव मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच से एडीएम नजूल प्रयागराज, संजय कुमार सिंह एडीएम हरदोई से एडीएम खीरी, वंदना त्रिवेदी नगर मजिस्ट्रेट गोण्डा से एडीएम (एफ/आर) हरदोई, अर्पित गुप्ता एसडीएम गोरखपुर से नगर मजिस्ट्रेट गोण्डा बनाए गए हैं। मार्तंड प्रताप सिंह एडीएम (एफ/आर) प्रयागराज से अपर आयुक्त प्रयागराज, जगदंबा सिंह नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर से एडीएम (एफ/आर) प्रयागराज, मीनू राना एसडीएम जालौन से नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर, मामता मालवीय एसडीएम बरेली से अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ, यशवर्धन श्रीवास्तव एडीएम (वि/रा) गाजियाबाद से एडीएम (वि/रा)आगरा व अरुण कुमार सिंह एडीएम खीरी से स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : नव विवाहिता को गर्म चाकू से दागकर घर से निकाला

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular