Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजयंत जानते हैं कि उनके वोट डालने से भी रालोद की नही...

जयंत जानते हैं कि उनके वोट डालने से भी रालोद की नही हो रही जीत : राकेश त्रिपाठी

जयंत को पता चल गया कि वह अपने वोट से भी भाजपा की प्रचंड जीत को रोक नहीं सकते

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने रालोद चीफ जयंत चौधरी पर जबरदस्त कटाक्ष किया है। उन्होंने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि आज पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। ऐसे समय में सभी लोग जनता से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। सब लोग सबसे पहले मतदान करें, ज्यादा से ज्यादा मतदान हो, जलपान से पहले मतदान करें। ताकि लोकतंत्र मजबूत हो।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लेकिन ऐसे में रालोद चीफ जयंत चौधरी का यह कहना कि उनके लिए वोट करना जरूरी नहीं है, प्रचार ज्यादा जरूरी है, यह अपने आप में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में जयंत चौधरी का वोट नहीं डालना कई सारे सवाल खड़ा करता है। इसका मतलब वह जो कहते हैं, उस पर खुद अमल नहीं करते। वह जनता से अपील कर रहे हैं कि वोट करें लेकिन स्वयं अपना वोट डालने नहीं जा रहे हैं। वास्तविकता में वह जानते हैं कि उनके अपने खुद के वोट करने से भी रालोद जीत नहीं सकती है। गठबंधन जीत नहीं सकता है। भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त जीत सुनिश्चित हो रही है। पहले चरण के मतदान में रुझान देख कर के ही जयंत चौधरी ने अपना वोट डालने का निर्णय स्थगित कर दिया है।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular