Thursday, April 2, 2026
Homeराष्ट्रीयजयंत चौधरी को सजा संबंधी जानकारी नहीं : विक्रम सैनी

जयंत चौधरी को सजा संबंधी जानकारी नहीं : विक्रम सैनी

मेरठ (हि.स.)। मुजफ्फरनगर के खतौली सीट से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को सजा संबंधित जानकारी नहीं है। इसलिए वे आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द करने पर सवाल उठा रहे हैं।

भड़काऊ भाषण के मामले में अदालत ने सपा नेता आजम खान को तीन साल की सजा सुनाई है। इसके आधार पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी। इस मामले पर रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने सवाल उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। इस पत्र में लिखा है कि जब आजम खान की सदस्यता खत्म की जा सकती है तो खतौली विधायक विक्रम सैनी को सजा होने के बाद भी उनकी सदस्यता रद्द क्यों नहीं की? क्या सत्ताधारी दल और विपक्ष के विधायक के लिए कानून की व्याख्या अलग तरीके से की जा सकती है?

विधायक विक्रम सैनी को अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। बुधवार को जयंत चौधरी के पत्र पर खतौली विधायक विक्रम सैनी ने चुटकी ली। उन्होंने पलटवार करते कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को सजा संबंधित कोई जानकारी नहीं है। उन्हें सजा संबंधित जानकारी का पता होना चाहिए। जयंत को पता होना चाहिए कि दो साल की सजा पर विधानसभा की सदस्यता रद्द नहीं होती है। तीन साल की सजा पर सदस्यता जरूर समाप्त होती है। जयन्त चौधरी पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति में है। उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular