Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाजयंती पर याद किए गए महाराणा प्रताप

जयंती पर याद किए गए महाराणा प्रताप

संवाददाता

कर्नलगंज, गोण्डा। अदम्य साहस, शौर्य व स्वाभिमान के प्रतीक, राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास से वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह के संयोजन में मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुभूति के अध्यक्ष अवधेश सिंह तथा संचालन सुनील सिंह ने किया। कर्नलगंज के डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर उपजिलाधिकारी हीरालाल, क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय तथा उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के संयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप क्षत्रिय कुल में पैदा तो हुए, किंतु सर्व समाज व राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वे हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना को लेकर उठाए गए मांग पर कहा कि महाराणा प्रताप व महाराजा देवीबक्श सिंह के इतिहास को संरक्षित करने के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसे करूंगा। उच्चतर सेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉक्टर शेर बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अपने महापुरुषों के संदेश लेकर अपने समाज और देश के भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट प्रतिभाओं में लवलेश सिंह, केबी सिंह, डॉ आरबी सिंह, डॉ उमा सिंह, अशोक सिंह पत्रकार, प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह, आलोक सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को हर्षित सिंह सूर्यवंशी, डॉ रविन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, भानू प्रताप सिंह, प्रतापबली सिंह, अवधेश गोस्वामी, विवेक सिंह कलहंस जिला पंचायत सदस्य, अमरेन्द्र सिंह, रणंजय सिंह, अमित सिंह, लल्ला सिंह, प्रमोद सिंह, गब्बू सिंह, भोलू सिंह आदि कई लोगां ने संबोधित किया। इस दौरान बब्बन सिंह, विवेक सिंह, रिंटू सिंह, दिनेश सिंह राठौर, राहुल सिंह, बृजेश सिंह, सत्यम सिंह, रवि सिंह, शिवम सिंह, बब्लू सिंह, मनोज सिंह, सत्य प्रकाश तिवारी, वीरेंद्र तिवारी ’बेतुक’, लक्ष्मीशंकर तिवारी,अशोक शुक्ला, सोनू सिंह, पराग सिंह, किशन सिंह, शुभम सिंह, डॉ आईपी सिंह, केडी सिंह, कुलदीप सिंह, अंकित सिंह, राघवेंद्र सिंह, सूरज सिंह, राजकुमार सिंह, प्रिंस कुमार, पुनीत सिंह, गनेश रस्तोगी, अनिल कुमार गोस्वामी, रितेश गुप्ता, स्वामी नाथ शर्मा, रामप्रकाश सिंह, अमन सिंह, दीपक सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular