Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीर में बलिदान हुए बागपत के लाल का पार्थिव शरीर पहुंचा...

जम्मू कश्मीर में बलिदान हुए बागपत के लाल का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

बागपत(हि.स.)। कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के लुहारी गांव के बेटे पिंकू कुमार का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव पहुंचा तो उनके दर्शन के लिए हजारों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी।  
 बलिदानी की पत्नी कविता और बेटी शैली और अंजलि ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए। उसके बाद उनके घर से शव यात्रा शुरू हुई। गलियों में जब तक सूरज चांद रहेगा, पिंकू तेरा नाम रहेगा, भारत माता की जय के नारों के साथ गली मोहल्लों में पुष्प वर्षा की गई।
लगभग तीन से चार किमी लंबी यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। कुछ ही देर में शव यात्रा यमुना किनारे पहुंच जाएगी और वहीं पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से लोहा लेते हुए पिंकू  बलिदान हुए थे।  

RELATED ARTICLES

Most Popular