औरैया (हि.स.)। दिबियापुर थाना क्षेत्र में स्थित एक मंदिर की गुम्बद के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली गिरने का धमाका इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक उसकी गूंज सुनाई दी। घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ है लेकिन मंदिर का गुम्बद ध्वस्त हो गया। मंदिर की दीवारों में दरारें पड़ गया। घटना के बाद सुबह वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जनपद में शुक्रवार की रात्रि बारिश हुई। बारिश के बीच जमौली ग्राम स्थित आनंदेश्वर मंदिर गिरी आकाशीय बिजली मंदिर के गुम्बद पर गिरी आकाशीय बिजली में गिर गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए लोगों को कान सुन्न पड़ गये। राहत की बात यह रही कि भयंकर घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन मंदिर का गुम्बद ध्वस्त हो गया। दूर-दूर तक उसके टुकड़े गिरे। मंदिर की दीवारों में बज्रपात की वजह से दरारें आ गई। मंदिर परिसर में लगे बिजली के सभी उपकरण फुंक गये और मंदिर परिसर से पचास कदम की दूरी पर स्थित एक मकान में लगा इन्वर्टर फूंक गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां आसपास के गांवों के तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जाता है कि मंदिर काफी पुराना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने के लिए आते-जाते है।
मंदिर के संस्थापक पूर्व प्रधान प्रदीप तिवारी ने बताया गुम्बद का निर्माण दो वर्ष पहले करवाया था। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर की गुम्मद चटक गई है और मंदिर में लगे बिजली के सभी उपकरण फूंक गए हैं।
