Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजमीन के विवाद में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

जमीन के विवाद में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

हरदोई (हि.स.)। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में शनिवार को घर के बाहर मौजूद एक युवक को जमीन के विवाद में गोली मार दी गई। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हरपालपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी राघवेंद्र उर्फ विकास (36) किसान था। शनिवार को वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी उसके कुछ लोगों ने गोली मारकर फरार हो गये। गोली उसके कंधे पर लगी। परिजन आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद लेकर पहुंचे,जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फतेहगढ़ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिवार में पत्नी सिम्मी के अलावा पुत्र देव व पुत्री राधिका हैं। मृतक दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में परिजनों की ओर से जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular