लखनऊ। जमीनी हकीकत से कोसों दूर विपक्ष झूठ बोलने और भ्रम फैलाने की अपनी आदत से मजबूर है। इसीलिए रोज नए-नए प्रोपोगडां फैला रहा है। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के अभियान को विपक्ष कमजोर करने में जुटा हुआ है, क्योंकि उसकी चिन्ता अपना परिवार और अपना हित है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार की शाम को कही।
उन्होंने कहा कि कोविड के चुनौती पूर्ण समय में भी आमजनता के स्वास्थ्य सामाजिक सुरक्षा व आर्थिक हितों की चिन्ता करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा उठाये गए कदमों और किये गए प्रयासों से बड़ी संख्या में आम जनमानस लाभार्थी के रूप में परिचित हैं। भाजपा की रीति-नीति जनता का विश्वास और भी बढा है। हमें भी जनता के बीच पहुंचकर इस विश्वास को और दृढ़ करने और विपक्ष के झूठ व अवसाद को बेनाकाब करने की जरूरत है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व द्वारा शुरू की गई योजनाएं चाहे वह स्वच्छ भारत अभियान हो, उजाला योजना हो, सौभाग्य योजना हो, जन-धन हो, किसान सम्मान निधि हो या अन्य योजनायें, सभी योजनाओं के केंद्र में देश के गांव, गरीब और किसान ही हैं। उन्होंने कहा कि हमें संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने ले जाना है।
जमीनी हकीकत से दूर विपक्ष झूठ व भ्रम फैलाने की अपनी आदत से मजबूर : स्वतंत्रदेव सिंह
RELATED ARTICLES
