Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजमीनी रंजिश में गोली लगने से महिला घायल, असलहा समेत तीन गिरफ्तार

जमीनी रंजिश में गोली लगने से महिला घायल, असलहा समेत तीन गिरफ्तार

प्रयागराज (हि.स.)। फूलपुर थाना क्षेत्र के तिसौरा गांव में रविवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान गोली चलने से एक महिला घायल हो गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस लाइसेंसी असलहे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला को उपचार के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फूलपुर के तिसौरा गांव निवासी रामकली 55वर्ष पत्नी राम अनुप का गांव के ही राम प्रताप और कमला देवी से जमीन को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। रविवार सुबह दोनों पक्ष में उसी जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए। इस दौरान राम प्रताप ने लाइसेंसी राईफल से गोली चला दी। गोली राम कली के पैर में जाकर धंस गई। गोली लगते ही हमलावर फरार हो गए। गोली मारने जाने की सूचना पर फूलपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोली से घायल महिला को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। गोली मारने वालों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दबिश देकर गोली मारने वाले आरोपित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से असलहे को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular