Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजमीअत उलमा के नेतृत्व में उठने वाले जुलूसे मुहम्मदी की तैयारियां जोरों...

जमीअत उलमा के नेतृत्व में उठने वाले जुलूसे मुहम्मदी की तैयारियां जोरों पर

कानपुर (हि.स.)। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश 12 रबीउल अव्वल के मौके पर गत 100 वर्षों से जमीअत उलमा के नेतृत्व में उठने वाले ऐतिहासिक जुलूसे मुहम्मदी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

जमीअत के प्रदेश उपाध्यक्ष व नगर महासचिव मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने बताया कि जिस तरह अब तक जमीअत उलमा के नेतृत्व में जुलूस निकलता चला आ रहा है, इस वर्ष भी निकलेगा। इसके लिये तमाम सरकारी दफ्तरों में पत्राचार शुरू किया जा चुका है, जुलूस के रूट का सर्वे भी हो चुका है। ताकि जुलूस के रास्ते में कोई रूकावट ना आये। सरकारी गाइडलाइन को देखते हुए नगर जमीअत का एक प्रतिनिधि मण्डल जल्द ही पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी से मिलकर इस पर विचार विमर्श करेगा।

मौलाना अब्दुल्लाह कासमी ने कहा कि यह जुलूस हमारे शहर कानपुर में हिन्दू-मुस्लिम एकता की पहचान है। उन्होंने बताया कि आने वाले रविवार को नगर जमीअत की बैठक के बाद जुलूस में शामिल होने वाली तमाम अंजुमनों की बैठक बुलाई जायेगी और उनके जिम्मेदारों से भी सलाह ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular