Friday, April 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजब ATC से सम्पर्क खो बैठा पायलट, और फिर..

जब ATC से सम्पर्क खो बैठा पायलट, और फिर..

इंटरनेशनल

वाशिंगटन। सोचिए यात्रियों से भरी हुई एक फ्लाइट का पायलट उस फ्लाइट से अचानक अपना नियंत्रण खो दे तो क्या होगा। ऐसे में कोई चमत्कार ही उस फ्लाइट और उसमें सवार यात्रियों को बचा पाएगा। बिलकुल ठीक ऐसी ही घटना फ्रांस से सामने आई है। फ्रांस के एयरपोर्ट पर एक विमान पहुंचने ही वाला था कि अचानक उसके पायलट ने कहा कि फ्लाइट आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। इसके बाद वहां जबरदस्त हड़कंप मच गया। दरअसल, यह घटना अमेरिका से फ्रांस जा रही एक फ्लाइट से सामने आई है। ’न्यूयॉर्क पोस्ट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर फ्रांस का एक बोइंग विमान प्लेन न्यूयॉर्क स्थित कैनेडी एयरपोर्ट से करीब सात घंटे का सफर करके पेरिस के एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। तभी अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस विमान का पायलट मैसेज भेजता है कि उसका कंट्रोल विमान से हट गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पायलट का यह ऑडियो मैसेज वायरल भी हो गया और फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट्स में यह ऑडियो छाया हुआ है। इसमें पायलट कह रहा है कि विमान अचानक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। जैसे ही इसकी जानकारी फ्लाइट के अंदर बैठे यात्रियों को लगी, वहां हड़कंप मच गया। और यह सब तब हुआ जब विमान पेरिस के एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था घटना के बाद पायलट ने विमान में गो अराउंड का बटन दबा दिया। उधर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की टीम ने तकनीकी कमियों की जांच तत्काल शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक करीब दस मिनट तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद विमान को दूसरे प्रयास में लैंड कराया गया। फिलहाल घटना की जांच शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ तकनीकी कमियों के कारण पायलट से विमान आउट ऑफ कंट्रोल हो गया।

जब ATC से सम्पर्क खो बैठा पायलट, और फिर..

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular