Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजनजब सोनम कपूर की वजह से लड़के ने की थी अर्जुन की...

जब सोनम कपूर की वजह से लड़के ने की थी अर्जुन की पिटाई


-लड़के ने अपना हाथ उठाया और मुक्का जड़ दिया, वह बॉक्सर था
मुंबई। अर्जुन कपूर और सोनम कपूर कजन हैं। दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग है। बचपन में दोनों एक ही स्कूल में पढ़े हैं। एक रेडियो शो के दौरान अर्जुन ने बचपन की एक घटना बताई जिसमें सोनम की वजह से उनकी पिटाई हुई थी। उन्होंने बताया कि वैसे वह मारपीट करने वाले इंसान नहीं हैं लेकिन सोनम की वजह से एक लड़के से उनका झगड़ा हुआ था। अर्जुन ने उस लड़के को गाली दी और उसके बाद पता चला कि वह लड़का बॉक्सिंग टीम का हिस्सा था। अर्जुन कपूर और सोनम कपूर दोनों को बास्केटबॉल खेलना पसंद था। रेडियो होस्ट सिद्धार्थ से बातचीत के दौरान अर्जुन ने बताया, मैं तब चबी था। मुझे बास्केबॉल खेलना पसंद था और सोनम को भी। एक दिन वही पुराना, घिसापिटा सीन हुआ, जहां सीनियर्स आते हैं, सोनम से बॉल छीनकर बोलते हैं कि अब उनके खेलने का वक्त है।
अर्जुन बताते हैं, सोनम रोते हुए मेरे पास आई और बोली, उस लड़के ने मेरे साथ बतदमीजी की। मैंने पूछा, किस लड़के ने? मुझे गुस्सा आ गया और मैं गया। वह लड़का आया और मैंने उसे गाली दे दी। उसने मेरी ओर देखा। वह गालियां सुनता रहा और बस मेरी ओर देखता रहा। उसने अपना हाथ उठाया और मुक्का जड़ दिया। मैं काली आंख लेकर घर पहुंचा। सोनम मुझे सॉरी बोलने में लगी, मुझे याद है कि वह लड़का नैशनल लेवल बॉक्सिंग टीम का हिस्सा था। वह बॉक्सर था। अर्जुन बोलते हैं, मैंने गलत लड़के से पंगा ले लिया था सोनम के चक्कर में। मैं स्कूल से सस्पेंड हो गया क्योंकि मैंने गाली दी थी। इसके बाद मैंने सोनम को बोला कि स्कूल में अपना ध्यान खुद रखना क्योंकि मैं बहुत बदनाम हो चुका हूं। मैं ये नहीं कर सकता।

RELATED ARTICLES

Most Popular