राज्य डेस्क
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रोडवेज बस के अंदर अचानक देखकर यात्री दंग रह गए। पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ था। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड रोडवेज की वॉल्वो और सामान्य बस में जाकर यात्रियों से बातचीत की। सुविधाओं के बारे में लोगों न पूछा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को देहरादून आईएसबीटी का औचक निरीक्षण पर निकले थे। मुख्यमंत्री ने बैठने की, पेयजल, स्वच्छता, शौचालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को बैठने के लिए बैंच की पूरी व्यवस्था की जाय। यह सुनिश्चित हो कि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। शौचालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने काउंटर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि यात्रियों सुविधाएं बोर्ड पर चस्पा की जाएं। बुजुर्ग लोगों के लिए सहायता काउंटर बनाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में सह शिक्षा को बढ़ाया था हरी सिंह ने
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
