Thursday, March 26, 2026
Homeमनोरंजनजबरन 'किस' करने का मामला रद्द कराने 17 साल बाद कोर्ट पहुंचे...

जबरन ‘किस’ करने का मामला रद्द कराने 17 साल बाद कोर्ट पहुंचे मीका सिंह

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह और राखी सावंत के बीच वर्ष 2006 का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। राखी सावंत की दर्ज कराई गई छेड़छाड़ की अपनी शिकायत को रद्द करने के लिए गायक मीका सिंह ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। वह अब 17 साल पुराने मामले को खत्म करना चाहते हैं। राखी का आरोप था कि मीका ने उन्हें जबरन किस किया।

मीका के वकील का कहना है कि सिंगर और राखी ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया है, इसलिए इस मामले को अब कोर्ट से बाहर कर देना चाहिए। वर्ष 2006 में मीका सिंह ने राखी सावंत को उनकी सहमति के बिना उनके जन्मदिन की पार्टी में सबके सामने किस किया था। मीका सिंह मुंबई हाई कोर्ट पेश हुए। मीका के वकील ने कहा कि दोनों ने आपसी सुलह कर ली है, इसलिए इस मामले को अब रद्द करना चाहते हैं।

राखी के वकील ने कोर्ट को यह भी बताया कि एफआईआर रद्द करने की सहमति का हलफनामा तो आ गया था, लेकिन हाई कोर्ट के रजिस्ट्री विभाग में गायब हो गया था, इसलिए उसका पता नहीं चल सका। कोर्ट ने इसके बाद उन्हें अगले सप्ताह तक नया हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया। सिंगर मीका सिंह की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट ने कोर्ट को बताया कि यह केस पिछले 17 साल से चल रहा है। मीका सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है, लेकिन आरोपों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। मीका सिंह और राखी सावंत केस भूल गए हैं, इसलिए केस को खारिज कर दिया जाना चाहिए।

वर्ष 2006 में मीका सिंह ने राखी सावंत को उनकी सहमति के बिना उनके जन्मदिन की पार्टी में चूमा। उसके बाद राखी सावंत ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। बाद में उन्हें छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular