Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजन स्वाभिमान दिवस मनाने लखनऊ पहुंचें अपना दल के पदाधिकारी

जन स्वाभिमान दिवस मनाने लखनऊ पहुंचें अपना दल के पदाधिकारी

लखनऊ (हि.स.)। अपना दल (एस) के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन स्वर्गीय डा.सोनेलाल पटेल की 72 वीं जयंती पर दो जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने जा रहा है। इसे जन स्वाभिमान दिवस का नाम दिया गया हैं और दिवस मनाने के लिए प्रदेश से अपना दल के पदाधिकारियों का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है।

अपना दल के महासचिव आरबी सिंह पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का लखनऊ में पहुंचना हो गया है और कल सुबह तक हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ जा जायेंगे। अपना दल के कार्यकर्ता शहर के अलग अलग क्षेत्र में रूके है और तय समय पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सोनेलाल पटेल ने एक आंदोलन को जन्म दिया था, जो आज पार्टी के रूप में आगे बढ़ रही है। पार्टी को बनाने के लिए वर्तमान नेतृत्व ने भी पूरी तरह से सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया है और उनके विचारों को लेकर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। हम कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष दो जुलाई को सोनेलाल जी की जयंती मनाते आये हैं, इस बार जन स्वाभिमान दिवस के रूप में इसे मनाया जायेगा।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular