– केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल थाना पहुंच कर मृतक के परिजनों को दी सांत्वना
फतेहपुर (हि.स.)। जिले में औंग थाना क्षेत्र में जन सेवा केन्द्र से काम खत्म कर घर जा रहे संचालक की रेलवे क्रासिंग के पास हत्या कर शव को रेलवे क्रासिंग के पास फेंक कर हत्यारे फरार हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरूवार सुबह मृतक के परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर का घेराव कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े गए। मामले में केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना और घेराव की जानकारी पर केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह थाने पर पहुंचे और कर पुलिस को फटकार लगाई। तत्काल तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस से हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी भी पीएसी के साथ थाने पहुँचे।
औंग थाना क्षेत्र के बनियनखेड़ा गांव निवासी दीपक विश्वकर्मा (23) पुत्र मुकेश विश्वकर्मा औंग कस्बे में काफी अर्से से जन सेवा/लोकवाणी केन्द्र चलाता था। दीपक रोज की भांति बुधवार की देर शाम अपना काम खत्म कर सब्जी लेकर मोटरसाइकिल से दुकान से घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुँचा। काफी देर होने पर परिजनों को बेचैनी होने लगी। रात करीब 12 पुलिस ने ग्राम प्रधान के जरिए परिजनों को दीपक की हत्या की सूचना दी।
मृतक के पिता ने बताया कि आय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर औंग थाना क्षेत्र के कीचकपुर गढ़ी गांव निवासी गौरव से मृतक बेटे का विवाद हुआ था। विवाद से गुस्साएं गौरव ने दुकान से जबरन प्रिंटर उठा कर ले गया और रोकने पर जान से मार देने की धमकी भी दी थी। इसके चलते ही पुत्र की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने परिजनों के आने का इंतजार किए बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से गुस्साएं मृतक के परिजनों के साथ आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरूवार सुबह औंग थाना परिसर का घेराव कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मामले की जानकारी पर केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह थाने पर पहुंचे और कर पुलिस को फटकार लगाई। तत्काल तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पुलिस से हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक व उपजिलाधिकारी भी पीएसी के साथ थाने पहुँचे।
अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने परिजनों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी गौरव व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
देवेन्द्र/मोहित
