Sunday, April 12, 2026
Homeमनोरंजन जन्मदिन पर श्वेता बच्चन के जीवन की कुछ खास बातें

 जन्मदिन पर श्वेता बच्चन के जीवन की कुछ खास बातें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा बॉलीवुड से दूर होने के बावजूद भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। उनके लाखों में फैंस हैं। आज 17 मार्च को उनका जन्मदिन है। इस मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन की कुछ खास बातें..

अभिषेक बच्चन ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि श्वेता सलमान खान और आमिर खान की फैन है। जब आमिर खान को इस बात का पता चला तो आमिर खान हर जन्मदिन पर श्वेता को पत्र लिखने लगे।अभिषेक एक बार बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के शो ”कॉफी विथ करण” में नजर आए थे। उस वक्त उनसे उनकी बहन श्वेता बच्चन को लेकर कुछ सवाल किए गए थे। तब उन्होंने कहा था कि जब फिल्म ”मैंने प्यार किया” रिलीज हुई थी तब श्वेता बोर्डिंग स्कूल में थीं। उनके स्कूल में फिल्में देखने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने इस फिल्म को एक ऑडियो कैसेट में रिकॉर्ड किया था और इसे कई बार सुनती थीं।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular