Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजन्मदिन कार्यक्रम में युवक को मारी गोली, हालत नाज़ुक

जन्मदिन कार्यक्रम में युवक को मारी गोली, हालत नाज़ुक

प्रयागराज (हि.स.)। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी मोहल्ले में शनिवार रात को जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली से घायल युवक का उपचार एसआरएन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

कर्नलगंज के सलोरी निवासी शशि की पत्नी का जन्मदिन कार्यक्रम में शनिवार रात मोहल्ले कुछ खास लोग आए हुए थे। रात में खाना खाने के दौरान रोहित भारतीय (20) से पड़ोसी ननका से विवाद हो गया। विवाद के दौरान तू-तू-मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि ननका ने रोहित के सिर में गोली मार दी। गोली चलते ही सभी भाग निकले, गोली से घायल रोहित को उपचार के लिए स्वरुप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित ननका को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर गोली से घायल रोहित की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों में पहले से कोई विवाद सामने नहीं आया है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular