Sunday, March 15, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलजनसुविधा बढ़ाने को नगर निगम की तर्ज पर एलडीए के खुलेंगे जोन...

जनसुविधा बढ़ाने को नगर निगम की तर्ज पर एलडीए के खुलेंगे जोन कार्यालय

लखनऊ, 26 जुलाई(हि.स.)। जनता को बेहतर सुविधाएं मिले और दौड़ भाग के झंझट से निजात, इस उद्देश्य के साथ अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) नगर निगम की तर्ज पर जोन कार्यालय खुलेना जा रहा है। जोन कार्यालय खुलने से जनता को किसी भी समस्या या शिकायत के लिए एलडीए मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए जोन कार्यालयों में स्टॉफ भी तैनात किया जाएगा।

यह जानकारी मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया एलडीए की ओर से विभागीय कार्यों में गति लाने के लिए जोन स्तर पर कार्यालय खोलने की तैयारी काफी समय से चल रही थी। इसको लेकर कई बार अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया और सहमति बन गई है। एलडीए के अधिकारियों की योजना अनुसार जोनल कार्यालयों को खोलने से विभाग में लम्बित कार्यों को समय से पूरा किया जा सकेगा।

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि शहर की वर्तमान स्थिति ऐसी है कि एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र आने-जाने में लोगों को पूरा दिन निकल जाता है। अपने निकट के जोन कार्यालय में लोगों को आने में असुविधा नहीं होगी और इससे हर व्यक्ति को समस्या का समाधान स्थानीय कार्यालय पर ही मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि जोनल कार्यालयों के लिए जगह निश्चित कर ली गई हैं। यहां पर जन सुविधा के लिए हेल्प लाइन नम्बर भी होगा। इसके माध्यम से व्यक्ति अपनी शिकायतें व समस्याएं दर्ज करा सकेंगी और उनका िनिस्तारण भी समयबद्ध तरीके से किया जा सकेेगा। इससे एलडीए के मुख्यालय पर भी दबाव कम हो जायेगा।

शरद

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular