Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनसमस्याओं का तुरंत हो निदान: केशव मौर्य

जनसमस्याओं का तुरंत हो निदान: केशव मौर्य

लखनऊ(हि.स.)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर विभिन्न जिलों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहे और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े। बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। कई प्रकरणों में उन्होंने सम्बंधित विभागों के उच्चाधिकारियों से वार्ता भी की।

मौर्य के जनता दर्शन कार्यक्रम में सोमवार को समस्याओं को सुनने के लिए नई व्यवस्था की गयी। टेन्ट लगवाकर कुर्सियों की व्यवस्था की गयी और सबके लिए समुचित सत्कार की व्यवस्था भी की गयी। मौर्य ने सभी समस्याग्रस्त लोगों के पास जा जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular