Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनसत्ता दल जल्द करेगा उम्मीदवारों की घोषणा, आरी चुनाव चिन्ह

जनसत्ता दल जल्द करेगा उम्मीदवारों की घोषणा, आरी चुनाव चिन्ह

लखनऊ (हि.स.)। जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने औपचारिक घोषणा करते हुए बताया कि जल्द ही उनकी पार्टी 2022 विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग की तरफ से आरी चुनाव चिन्ह मिला है।

बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जनसत्ता दल ने तैयारी कर ली है। पार्टी को मिले आरी चिन्ह के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी के पदाधिकारियों को चुनाव चिन्ह के संबंध में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। जिससे वे क्षेत्र में चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार कर सकें।

प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा में चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल करने वाले राजा भैया पूर्व में आरी चुनाव चिन्ह से ही चुनाव मैदान में उतरे और जीते थे।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular