Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए 65 जिलों से गुजरते हुए निकलेगी यात्रा

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए 65 जिलों से गुजरते हुए निकलेगी यात्रा

गाजियाबाद(हि.स.)। जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर चार दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश में जनसंख्या समाधान यात्रा निकाली जाएगी। जिसका शुभारम्भ चार दिसम्बर को गाजियाबाद से होगा। यह यात्रा प्रदेश के 65 जिलों से होकर गुजरेगी।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव प्रचार देवेन्द्र चौधरी रविवार को बताया कि ने यह यात्रा गाजियाबाद से शुरू होकर मोदीनगर के रास्ते मेरठ के लिए चलेगी और समापन भगवान श्री राम जी की जन्मभूमि अयोध्या में एक बड़ी सभा के साथ रामलला के दर्शन करके समाप्त होगी।

फॉउंडेशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में मील का पत्थर साबित होगी इस यात्रा का उद्देश्य है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। यह कानून दो बच्चों का हो जो तीसरे बच्चे पर जाए, उसकी सारी सब्सिडी वोटिंग डालने का अधिकार व्यस्त सारी सरकारी सुविधा समाप्त की जाए और तब भी न मानें तो 4 बच्चे होने पर सारी सरकारी सुविधाएं वोटिंग डालने का अधिकार व सब्सिडी के साथ साथ दंपत्ति को 10 साल का कारावास भी हो । जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी पर सख्त एक समान जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू हो।

जिला महासचिव मोहित त्यागी ने कहा कि जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होगा जब तक इन समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले करीब 8 साल से शांतिपूर्ण जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहा है। अब यह मुद्दा जन-जन की आवाज बनने लगा है । हर समझदार व्यक्ति मानने लगा है देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना बहुत जरूरी है। इस अवसर परजितेंद्र शर्मा ,शालिनी शर्मा ,उषा चौधरी राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular