Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनवादी जनक्रांति यात्रा को मिला जनसमर्थन, नहीं मिल रहा समाजवादी साथ

जनवादी जनक्रांति यात्रा को मिला जनसमर्थन, नहीं मिल रहा समाजवादी साथ

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जनता का समर्थन जुटाने निकली जनवादी पार्टी की जनवादी जनक्रांति यात्रा को दूसरे चरण में जनसमर्थन मिला है। देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद में पार्टी की सभाओं में जनभागीदारी तो दिखी लेकिन समाजवादी कार्यकर्ताओं का साथ नहीं मिलता दिखा है।

जनवादी जनक्रांति यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार को डुमरियागंज में यात्रा का स्वागत हुआ। बढ़ते हुए क्रम में यात्रा बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी होते हुए सीतापुर तक पहुंचेगी। जनवादी पार्टी के अध्यक्ष डा.संजय सिंह चौहान और उनके पार्टी के नेताओं की मेहनत ही है, जो अभी तक यात्रा को जनता का भरपूर साथ मिला हैं।

खलीलाबाद में जनवादी जनक्रांति यात्रा में समाजवादी पार्टी के नेता केडी यादव पहुंचें। तभी अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। वहां मौजूद लोगों ने भी अलग-अलग प्रकार के नारे लगाये। यात्रा के स्वागत में हुए सभा में जुटे लोगों ने कहा कि केडी यादव के अलावा पार्टी के अन्य बड़े चेहरे सभा से गायब हैं।

महाराजगंज में यात्रा का स्वागत हुआ तो वहां पर सपा नेताओं की संख्या की कमी जगजाहिर हो गयी। गोरखपुर में स्वागत सभा में कुछ समाजवादी चेहरे शामिल तो हुए लेकिन उनके समर्थकों की संख्या ना के बराबर ही थी। वही देवरिया में सपा नेताओं ने यात्रा की शुरुआत कराते हुए बढ़चढ़ के हिस्सेदारी की और यात्रा रवाना किया था।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनसमर्थन जुटाने निकली जनवादी जनक्रांति यात्रा का लखनऊ में भव्य स्वागत हुआ था। सपा कार्यालय में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने खुद यात्रा में शामिल जनवादी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया था। अखिलेश यादव ने यात्रा में शामिल लोगों को बधाईयां दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular