Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनपद में रोपे जाएंगे 6558790 पौधे

जनपद में रोपे जाएंगे 6558790 पौधे


प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगर निकायों में बनाये जायेगें अमृत वन- जिलाधिकारी

जुलाई से प्रारम्भ होगा पौधरोपण अभियान

हर ग्राम पंचायत व नगर निकायों में बनेंगे अमृत वन-डीएम

बिजनौर,( हि.सं.) कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पौधरोपण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि वृक्ष धरती का गहना है तथा पर्यावरण संतुलन व संरक्षण में सहायक है। उन्होंने कहा कि जनपद के पौधरोपण के लिए कुल लक्ष्य 6558790 को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत अमृत वन बनाए जाएंगे जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत मे 75-75 व प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायत मे 750-750 पौधों का रोपण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी विभाग 03 दिन में पौधरोपण के लिए स्थल का चयन कर लें तथा गड्ढा खुदाई व स्थल चयन का फोटो व वीडियो भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनपद में बनाए जा रहे अमृत सरोवर के आस-पास पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पेड़ों में मुख्यत : बरगद, पीपल, आम, आवंला, बेल, सहजन आदि के पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि तालाब के किनारे व गौशालाओं मे भी वृक्षारोपण कराया जाए।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि 15 से 20 हक्टेयर तक के 5 व 6 स्थलों का चिन्हांकन कर पेड़ लगाए जाएं ताकि वह जंगल का रूप ले और पर्यावरण संतुलन में सहायक बने। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में यह कार्य ग्राम पंचायत निधि से कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूल व कॉलेजों में अच्छा कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, अध्यापकों आदि को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसका संरक्षण भी आवश्यक है।

जिला वन अधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि 05 जून को हर ग्राम पंचायत में हरिशंकरी लगाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरिशंकरी में पीपल, ब़ व पाकड़ के पौधे एक साथ लगाये जाते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद मे जुलाई से चलाए जाने वाले पौधरोपण अभियान के तहत जनपद का कुल लक्ष्य 6558790 पौधे लगाने का है।

जिला वन अधिकारी डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि जनपद बिजनौर में वर्ष 2022-23 में आवंटित लक्ष्यों में विभिन्न विभागों के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं जिसमें सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर 965209, उपवनसंरक्षक बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद 1235245, ग्राम्य विकास विभाग 2458820, पर्यावरण विभाग 305606, राजस्व विभाग 280000, पंचायती राज विभाग 280000 ,औद्योगिक विकास विभाग 5880, पशुपालन विभाग 10080, उद्यान विभाग 310240, कृषि विभाग हेतु 471100 लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि पौधरोपण के लिए सहकारिता विभाग 11200, उद्योग विभाग 8960, नगर विकास विभाग 28980, लोक निर्माण विभाग 13020, सिचाई विभाग 13020, रेशम विभाग 32210, बेसिक शिक्षा शिक्षा 5600, माध्यमिक शिक्षा 5600, प्राविधिक शिक्षा 7420, उच्च शिक्षा 28560, आवास विकास 7280, उर्जा विभाग 8120, श्रम विभाग 2380, स्वास्थ्य विभाग 15260, ग्रह/पुलिस विभाग 7280,परिवहन विभाग 2380, रेलवे विभाग 32060 व रक्षा विभाग हेतु 7280 का लक्ष्य है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, उप कृषि निदेशक गिरीश चन्द्र, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular