– 18 दिवसीय फ्रेशर ट्रेनिंग पूर्ण करने के बाद पुलिस कप्तान ने दिया प्रमाण-पत्र
झांसी(हि. स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में उप्र पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल यूपी-112 में जनपद में तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरवी कर्मियों के ‘रिस्पॉस टाइम’ को चेक किया जा रहा है। उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा रहा है।
जनपद में पुलिस आपात सेवा को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारित करने को 26 नये पुलिस कर्मियों (08 मुख्य आरक्षी तथा 18 आरक्षी) को और शामिल किया गया है। शामिल हुए पुलिस कर्मियों द्वारा 18 मई से 07 जून तक ‘डिस्ट्रिक्ट ट्रेनिंग सेन्टर झांसी’ में फ्रेशर्स ट्रेनिंग पूर्ण की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (नोडल अधिकारी यूपी-112) की उपस्थिति में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्रमाण-पत्र वितरण के दौरान प्रभारी निरीक्षक डायल यूपी-112 जगदंबा प्रसाद दुबे, उनि जहीर अहमद डायल यूपी-112, ट्रैनर एमडीएसएल ए.एन. सिंह व शैलेन्द्र यादव मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके पुलिस कर्मियों को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर्तव्यपालन हेतु प्रेरित किया गया।
महेश
