Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता सपा की गुंडई का हिसाब किताब करने के लिए तैयार :...

जनता सपा की गुंडई का हिसाब किताब करने के लिए तैयार : भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मतदाताओं को धमकाने के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव को आड़े हाथों लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट किया कि उत्तर प्रदेश की देव तुल्य जनता-जनार्दन भी सपा की गुंडई का हिसाब किताब बराबर करने के लिए तैयार बैठी हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें जवाब जरूर देगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मूल चरित्र ही लोगों को धमकाना एवं अराजकता फैलाना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बदायूँ में वोट न देने पर जनता से हिसाब- किताब बराबर करने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। वहीं कन्नौज में सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने ही भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही गयी और वह मौन रहे। उनका मौन रहना ही उनके समर्थन को दर्शाता है।

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के समक्ष समाजवादी पार्टी के नेता मनोज दीक्षित के द्वारा की गई आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। भाजपा सपा नेता पर चुनाव आयोग से कार्यवाही की मांग की।

सपा कार्यालय कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की उपस्थिति में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में सपा नेता मनोज दीक्षित के द्वारा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक के लिए अमर्यादित टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी के साक्ष्यों के साथ शिकायत करते हुए भाजपा ने मनोज दीक्षित पर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई तथा सपा प्रमुख के चुनाव प्रचार पर रोक की मांग की है।

बृजनन्दन/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular