Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता में अमन, गुंडों का दमन है मेरी सरकार का संदेश- कपिलदेव

जनता में अमन, गुंडों का दमन है मेरी सरकार का संदेश- कपिलदेव

लखनऊ(हि.स.)। उप्र के कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जनता में अमन, गुंडों का दमन, मेरी योगी आदित्यनाथ सरकार का संदेश है। योगी सरकार का जनता के बीच एक अच्छा संदेश है। जनता के लिए मंत्रियों कम समय में दो दो बार दौरा लग रहा है।

कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मंत्रियों का जनपदों में दौरा के दौरान नीचे तक जाना हुआ है। सभी मंत्री नीचे तक गये है। वहां तक अधिकारी भी पहुंचें है। जनता के बीच उनकी समस्याओं को लेकर बातचीत की गयी है। नीचले स्तर तक सभी बातों को सुना गया है और उनका समाधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि अपनी प्रदेश में सरकार की उपलब्धी है कि 24 घंटे शहरों में बिजली आ रही है, 18 घंटे गांवों में बिजली पहुंच रही है। नल से जल आ रहा है। बाढ़ आने से पहले उससे जुड़े कार्यो को पूरा कराने का प्रयास हुआ है। स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहा है। अस्पतालों में मंत्री स्वयं निरीक्षण को पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने अपराधी है, उन पर नियंत्रण कसना और उनके खिलाफ कार्यवाही करना। ये सब कुछ लगातार जारी है। नियंत्रण हुआ है, तो अपराध भी कम हुआ है। अपराध पर पूरी तरह से शिकंजा कसा गया है।

शरद

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular