Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता बदलेगी मैनपुरी की किस्मत, प्रचंड बहुमत से खिलेगा कमल : ब्रजेश...

जनता बदलेगी मैनपुरी की किस्मत, प्रचंड बहुमत से खिलेगा कमल : ब्रजेश पाठक

– सपा के शासन काल में होता था जनता के खाली प्लाटों पर कब्जा

मैनपुरी (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के शासनकाल को पुलिस से बढ़िया कौन जानता होगा। पूरे प्रदेश में छोटे-छोटे सीएम बनकर बैठे हुए थे, जिनको मिनी सीएम कहा जाता था। हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, प्लाट-दुकान पर कब्जा करने की घटनाएं आम थी। उनके शासन काल में लोग कहने लगे थे कि समाजवादी का नारा है खाली प्लाट हमारा है।

यह निशाना शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के मैनपुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही।

ब्रजेश पाठक ने सपा के गढ़ में आने वाले कुसमुरा क्षेत्र की जनता से उपमुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैनपुरी का मतदाता इस बार करवट ले रहा है। मैं दावे के साथ कहता हूं कि मैनपुरी में कमल खिलेगा, प्रचंड बहुमत के साथ खिलेगा।

इस बार मैनपुरी के मतदाता ने करवट बदली

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैनपुरी का मतदाता इस बार करवट ले रहा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी निशाना पर लेते हुए घोटाले की सरकार बताया। कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में जब सरकार चल रही थी तब भ्रष्टाचार की सरकार दुनिया के पैमाने पर कही जाती थी। दुनिया के अन्य राष्ट्रों में भारत की छवि धूमिल हो रही थी। माथे पर कलंक का टीका लग रहा था। चाहे टू-जी स्पेक्ट्रम घोटाला हो, चाहे कोयला घोटाला हो, चाहे कॉमनवेल्थ घोटाला हो, चारों तरफ घोटाले ही घोटाले थे।

रोहित/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular