Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता दर्शन में हर व्यक्ति की समस्या का किया जाएगा समाधान :...

जनता दर्शन में हर व्यक्ति की समस्या का किया जाएगा समाधान : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास सात-कालिदास पर मंगलवार को जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के कोने-कोने से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं उप मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की भारी भीड़ रही। उप मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्या को पूरी गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कई मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में शासन के उच्चाधिकारियों व जिलाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि, किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं किया जाएगा। हर एक व्यक्ति की समस्या का समुचित व त्वरित गति से समाधान कराया जायेगा।फरियादियों में पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग व दिव्यांग भी शामिल रहें।

कासगंज व कौशाम्बी के भूमि विवाद मामलों में अधिकारियों को दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री दिव्यांगों के पास चलकर खुद गए। उनसे प्रार्थना पत्र लिया। उनकी बात को पूरी गंभीरता से समझा और उनकी समस्या के निस्तारण का विश्वास दिलाया। कासगंज और कौशाम्बी के कुछ भूमि विवाद के मामलों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च स्तरीय टीम गठित कर मौके पर भेजा जाए। न्याय दिलाया जाए। कहा कि कोई गलत फैसला नहीं लेना है, जो हकीकत हो उसके अनुरूप अधिकारी सही फैसला लें। मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

कौशाम्बी के एक प्रकरण में फरियादी ने बताया कि कतिपय व्यक्ति ने विदेश भेजने व नौकरी दिलाने के लिए पैसा लिया, अब वह पैसा वापस नहीं कर रहा है। इस प्रकरण में उप मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिये कि वह अभियोग पंजीकृत कराकर उचित कार्रवाई करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular