Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेश जनता दर्शन : मुख्यमंत्री योगी ने न्याय का भरोसा दिया

 जनता दर्शन : मुख्यमंत्री योगी ने न्याय का भरोसा दिया

योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का चौथा दिन

– अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर(हिस.)। गोरखपुर दौरे के चौथे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 350 से अधिक लोगों की फरियाद सुनी। सबको त्वरित और गुणावत्तायुक्त न्याय का भरोसा दिया।

गोरखनाथ मंदिर में लगे जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोर से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इधर, गुरु गोरक्षनाथ और गुरुओं का आशीर्वाद लेकर मुख्यमंत्री योगी सीधे जनता दर्शन कार्यक्रम स्थल पहुंचे और लोगों की समस्याओं को सुनना शुरू किया। इस दौरान वे एक एक फरियादी के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुनते हुए प्रार्थना पत्रों को अपने हाथों में लिया। सबकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को त्वरित व न्यायपरक निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान राजस्व सम्बन्धी विवादों से जुड़े मामले सर्वाधिक रहे। फरियादियों में प्रदेश के अनेक जिलों से आने वाले लोग शामिल रहे।

डा. आमोदकांत/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular