Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता दरबार : मुख्यमंत्री योगी ने सुनी 350 से अधिक फरियादें

जनता दरबार : मुख्यमंत्री योगी ने सुनी 350 से अधिक फरियादें

-गाय-बछडों को गुड़ और चना खिलाकर की गौ सेवा

गोरखपुर (हि.स.)। अयोध्या के दीपोत्सव से लौट वनटांगिया गांव में दीपावली मना चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में जानता दरबार लगाया। 350 से अधिक फरियादें सुनी और अधिकारियों को मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

योगी आदित्यनाथ मंगलवार भोर से ही सक्रिय हो गए। पूजा-पाठ के बाद उन्होंने सबसे पहले गौ सेवा की। गायों और बछड़ों को गुड़-चना खिलाकर गोरक्षपीठाधीश्वर का धर्म निभाया। वह एक-एक गाय और बछड़ों का नाम लेकर बुलाते रहे और उन्हें गुड़ चना खिलाते गए। इसके बाद वह जनता दरबार पहुंचे। यहां व्यवस्था के अनुरूप पहले ही बैठे लोगों की शिकायतों को सुनना शुरू किया। यहां आए मामलों में पुलिस, राजस्व, बिज़ली, झगड़े आदि से जुड़े मामलों की अधिकता रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक कर सबकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनकी शिकायती पत्रों को अधिकारियों के हाथों थमाते हुए शीघ्र निस्तारण का निर्देश देते रहे। सीएम ने इस दौरान फ़रियाद करने आई महिलाओं के साथ आए बच्चों को दुलराते भी रहे।

आमोद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular