Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता जुमले नहीं, सच्चे काम चाहती हैः सपा

जनता जुमले नहीं, सच्चे काम चाहती हैः सपा

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दंगा मुक्त प्रदेश और सपा मुक्त प्रदेश का करारा जवाब दिया है और कहा है कि प्रदेश के लोग भाजपा के जुमले नहीं, सपा के सच्चे काम चाहते हैं।

आदित्यनाथ के ट्वीटर हैंडल से शुक्रवार को पोस्ट किया गया, ”नए उत्तर प्रदेश की जनता पलायन नहीं, प्रगति चाहती है और दंगा मुक्त प्रदेश एवं सपा मुक्त प्रदेश जनता का संकल्प है।” इसके जवाब में सपा की ओर से रीट्वीट कर कहा गया कि उत्तर प्रदेश के लोग भाजपा के जुमले नहीं, सपा की सच्चे काम चाहते हैं। तीन सौ यूनिट फ्री बिजली चाहते हैं। किसान मुफ्त सिंचाई चाहते हैं। छात्र निःशुल्क लैपटॉप चाहते हैं। महिलाएं समाजवादी पेंशन चाहती हैं। पूर्व कर्मचारी पेंशन बहाली चाहते हैं।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular