Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता जनार्दन और जानवरों को न हो जल का अभाव : स्वतंत्र...

जनता जनार्दन और जानवरों को न हो जल का अभाव : स्वतंत्र देव सिंह

झांसी(हि.स.)। झांसी पहुंचे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की जनता जनार्दन को जल का अभाव नहीं होना चाहिए। जानवरों को भी अब जल का अभाव नहीं होना चाहिए। इन्हीं बिंदुओं पर उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की है।

वह मां पीताम्बरा पीठ के दर्शन के बाद यहां झांसी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे जल शक्ति मंत्री ने कहा कि, 100 दिन की कार्य योजना बनाकर उसे जमीन पर उतारने का काम किया जाएगा। तालाबों को भरने का कार्य भी किया जाएगा। इसके साथ ही वह अभी एक तालाब का स्थलीय निरीक्षण करने भी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इसकी चिंता करनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद और मंडल के हर गांव गली तक इसकी चिंता करते हुए अधिकारी अपने क्षेत्र में कम से कम 3 दिन का प्रवास करें और रात्रि विश्राम करते हुए समीक्षा करके इस नतीजे पर पहुंचे कि जनता जनार्दन या जानवरों के लिए कहीं जल की कमी तो नहीं हो रही। यदि ऐसी कोई भी दिक्कत आती है तो उसका निस्तारण तुरंत किया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा पीएम मोदी को फॉलो करने की बात पर उन्होंने कहा पूरा देश और प्रदेश प्रधानमंत्री मोदी को फॉलो कर रहा है।

जल शक्ति मंत्री ने झांसी पहुंचकर आज सुबह सिमा से लगेमपर के दतिया स्थित पीताम्बरा पीठ पहुंचकर पूजा अर्चना की। अभी उनका भक्त प्रह्लाद की जन्मस्थली एरिकच्छ (एरच) जाने की भी योजना बताई जा रही है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular