Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए अभियान चलायेगा ग्राहक पंचायत

जनता को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए अभियान चलायेगा ग्राहक पंचायत

लखनऊ(हि.स.)। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जल संरक्षण अभियान चलाकर लोगों कोे जागरूक करने का फैसला किया है। वहीं, सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए ज्ञापन दिया जायेगा। यह बातें लखनऊ में ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक करते हुए ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनकर सबरनीस ने कही।

कहा कि ग्राहक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना संगठन का उद्देश्य है। आगे बताया कि, ग्राहक पंचायत की मांग पर ही केन्द्र सरकार ने स्वर्ण आभूषण पर हालमार्क अनिवार्य किया। यह विक्रेता और ग्राहक दोनों के हित में है। इस नियम के आ जाने से ग्राहकों को शुद्ध आभूषण मिले सकेंगे। उन्होंने कहा कि हालमार्क सोने की खरीद के लिए सबसे अच्छा है। उन्होंने दीपावली पर्व पर स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद पांडेय ने बताया कि बैठक का मुख्य विषय संगठन विस्तार पर केन्द्रित रहा। बैठक में प्रांत के सचिव मनोज मिश्रा, लखनऊ महानगर से अध्यक्ष डॉ रामेंद्र , संगठनमंत्री कौशलेंद्र, सचिव आशुतोष, सह सचिव शैलेंद्र, अभिषेक पाठक, गणेश पवार की उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular