Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता के उत्साह से एक बार फिर बनेगी भाजपा सरकार : विधायक

जनता के उत्साह से एक बार फिर बनेगी भाजपा सरकार : विधायक

कानपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी यह तो जनता को ही तय करना है, लेकिन जनता का उत्साह बयां कर रहा है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनता का उत्साह जनसंपर्क के दौरान देखने को मिलता है और चुनावी तस्वीर साफ दिख रही है। यह बातें मंगलवार को गोविन्द नगर सीट के भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कही।

गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जनसंपर्क की शुरुआत नहर कोठी चौराहा से शान्तीनगर, विवेकानन्द नगर से बढ़कऊ शर्मा के घर से होते हुये मंजू तिवारी के घर तक, राजीव अग्रवाल फैक्ट्री एरिया से कबीर नगर पप्पू पासवान के निवास तक जनसंपर्क किया। विधायक ने बताया कि जनसंपर्क करने सेलोगों के अंदर उत्साह का वर्धन हो रहा है। और लोग बढ़-चढ़कर अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

विधायक ने बताया कि माताएं बहनें अपना अपार स्नेह एवं आशीर्वाद दे रही हैं। जगह जगह पर अपने प्रत्याशी का स्वागत कर टीकार्चन कर रही हैं और बता रही हैं कि अबकी बार भाजपा की एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। क्योंकि इस सरकार में जनता जितना ज्यादा लाभान्वित हुई है उतना किसी के भी कार्यकाल में लाभान्वित नहीं हो पाई है। आज बहन बेटियां सुरक्षित आसानी से घूम पा रही है।

विधायक ने कहा कि जनता सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर अति उत्साहित है और आने वाले समय में अपना पूर्ण आशीर्वाद देने जा रही है। इस दौरान चंद्रमणि चौबे, ललित पाल, आशीष तिवारी, बड़काऊ शर्मा, सोनू श्रीवास्तव, अक्षय, सौरभ, आदर्श कनौजिया आदि मौजूद रहें।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular