Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता का हित भाजपा में ही सुरक्षित : केशव मौर्य

जनता का हित भाजपा में ही सुरक्षित : केशव मौर्य

-जनता से फीडबैक लेकर टिकट देती है भाजपा : सिद्धार्थनाथ

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा कि जनता का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि गरीबों के कच्चे घर से पक्के घर में रहने, मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय, राशन एवं बिजली आदि से विपक्षीगण खुश नहीं होते। विपक्षीदलों को तो अवसरवादी, गुंडे-अपराधी, भ्रष्टाचारी, अत्याचारी एवं स्वयं के लिए ग़रीबों, पिछड़ों, दलितों, ज़रूरतमंदों के नाम से योजना बनाकर लूटने में विकास दिखाई देता है।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने ट्वीट किया कि भाजपा ने किसानों का रखा ध्यान ”खुशहाल बना प्रदेश का किसान’। उन्होंने आगे लिखा कि भाजपा सरकार में किसानों का हित सर्वोपरि है।

भाजपा छोड़कर जाने वाले नेताओं से जुड़े सवाल पर खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जनता से फीडबैक लेकर टिकट देती और काटती है। जो नेता भाजपा छोड़कर जा रहे हैं उन्हें पता है कि उनका टिकट कटने वाला है इसलिए वह भाग रहे हैं। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के यहां तो दरवाजे खुले हुए हैं। सबको भर्ती कर लो, हमें कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन चुनाव के बाद भाजपा की सीटें 300 के पार ही आएंगी।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने ट्वीट किया कि उनकी सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं। हमारी सरकार में रामभक्तों के लिए भव्य मंदिर बन रहा है। इसीलिए तो यूपी कहता है- ‘जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगें, यूपी में फिर से हम भगवा लहराएंगे।’

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular