Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही, भाजपा सरकार झूठ बोल रही: अखिलेश

जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही, भाजपा सरकार झूठ बोल रही: अखिलेश


लखनऊ । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ऑक्सीजन के लिए भटक रही है, यह बेहद दुखद है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया जिस तरह उत्तर प्रदेश के लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वह बेहद दुखद है। इससे भी दु:खद है कि भाजपा सरकार सरेआम झूठ बोल रही है कि कहीं कोई कमी नहीं है। सपा प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘यह एक नैतिक अपराध है। अब तो भाजपा के समर्थक तक इस झूठ में अपनों को खोने के लिए बाध्य हैं।’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा सत्य का इतना अपमान पहले कभी नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular