Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयजजों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पांच गिरफ्तार

जजों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पांच गिरफ्तार

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए सीबीआई ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से दो की गिरफ्तारी आज यानी रविवार को की गई है। वहीं एजेंसी द्वारा की गई यह कार्रवाई जांच एजेंसीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की कड़ी टिप्पणी का असर माना जा रहा है। बता दें कि चीफ जस्टिस रमन्ना ने दो दिन पहले कहा था कि निचली अदालतों के जज जब धमकियां मिलने की शिकायत करते हैं तो सीबीई और आईबी एक्शन नहीं लेते। चीफ जस्टिस ने यह टिप्पणी धनबाद (झारखंड) के जिला जज की हत्या के मामले की शुक्रवार को सुनवाई के दौरान की थी। गौरतलब है कि इस आपत्तिजनक पोस्ट के पीछे की साजिश की जांच के लिए आंध्र की अदालत द्वारा शिकायत दो साल पहले ही की गई थी लेकिन अब जाकर इस मामले में कार्रवाई तेज की गई है। झारखंड के जिला जज उत्तम आनंद (49) की 28 जुलाई को उस समय हत्या की गई थी जब वह सुबह की सैर कर रहे थे और इस दौरान एक ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस मामले को पहले हिट-एंड-रन माना जा रहा था। लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो सभी हैरान रह गए। दरअसल इस सीसीटीवी मे देखा गया कि सुनसान सड़क पर ऑटो चालक ने जानबूझकर जज को टक्कर मारी थी।

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय महामंत्री बनकर गृह नगर आए वैभव का हुआ भब्य स्वागत

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular