Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'जगे हैं जगाएंगे, इटावा स्वच्छ बनाएंगे' अभियान शुरू

‘जगे हैं जगाएंगे, इटावा स्वच्छ बनाएंगे’ अभियान शुरू

– सदर विधायक सरिता भदौरिया ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया

इटावा(हि.स)। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन पचराहा से नौरंगाबाद चौराहा तक सफाई अभियान चलाया।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि हम सब लोग जो जागरूक हैं उनका परम कर्तव्य है कि जो लोग अज्ञानतावश स्वच्छता की अनदेखी करते हैं, उनको जगाने का कार्य करें। इसीलिए इस अभियान का नाम ‘जगे हैं जगायेंगे, इटावा स्वच्छ बनाएंगे’ दिया गया है। इसका उद्देश्य आने वाली बरसात में गंदगी से होने वाली बीमारियों को रोकना है, जिसमें आम जनमानस को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी विनय मणि त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राम शरण गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र जैन, हैप्पी कृष्ण, मुरारी गुप्ता, संजीव भदौरिया, किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक सिंह चौहान, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ओमरतन कश्यप, श्याम चौधरी, नगर मंत्री चंदन पोरवाल, विनीत कुमार पाण्डेय, सभासद दिलीप दुबे, कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मित्तल, महामंत्री आलोक गुप्ता, अजय गुप्ता सहित तमाम जन उपस्थित रहे।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular