तेलंगाना में देंगी बेटी का साथ; दामाद भी बनाएंगे पार्टी
राज्य डेस्क
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की मां विजयम्मा ने वाईएसआरसीपी के मानद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी बेटी का साथ देने के लिए यह फैसला किया है। उनकी बेटी ने तेलंगाना में एक नई पार्टी बनाई है, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। कथित तौर पर जगन रेड्डी और उनकी बहन के बीच मतभेद तब पैदा हुए जब उन्होंने तेलंगाना में एक राजनीतिक पार्टी बनाई। ठीक एक साल पहले शर्मिला ने वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की घोषणा की थी। जगन रेड्डी अपनी बहन के तेलंगाना में प्रवेश के खिलाफ थे। वाईएसआरसीपी की मानद अध्यक्ष विजयम्मा ने लॉन्च के मौके पर अपनी बेटी को आशीर्वाद दिया था। आज उन्होंने इस पद को छोड़ दिया। आपको बता दें कि आज ही जगन मोहन रेड्डी के पिता की 73वीं जयंती है। इस मौके पर जगन ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी को उनकी श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उनकी पत्नी और मां भी मौजूद थी। हालांकि, इस मौके से शर्मिला के पति अनिल कुमार नदारद दिखे। अनिल ने हाल ही में आंध्र प्रदेश में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने का भी संकेत दिया था। उन्होंने विशाखापत्तनम में पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अल्पसंख्यकों के विभिन्न समूहों के नेताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की थी। इस मौके पर उन्होंने कहा था, ‘चूंकि उन्होंने मेरी अपील पर वाईएसआरसीपी को समर्थन दिया था, अब यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनके साथ खड़ा रहूं। मैं अपनी बात से पीछे नहीं हट सकता।’ वाईएस विजयलक्ष्मी विजयम्मा के नाम से मशहूर हैं। सितंबर 2009 में उन्होंने अपने पति वाईएसआर की मौत से रिक्त हुई सीट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। बाद में 2014 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। इसके बाद से वह चुनावी राजनीति से दूर ही रही हैं।
यह भी पढें : हनुमान चालीसा पढ़ने पर पांच-पांच हजार का जुर्माना
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
