Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजगन की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश पहुंचे पुलिस मुख्यालय

जगन की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश पहुंचे पुलिस मुख्यालय

-मनीष जगन अग्रवाल पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महिलाओं के विरुद्ध अभद्र टिप्प्णी करने का आरोप

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल को संचालित करने वाले कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर महिलाओं के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी गिरफ्तारी होते ही समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं में आक्रोश फूट पड़ा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे।

आरोप है कि मनीष जगन अग्रवाल समाजवादी पार्टी मीडिया सेल का ट्विटर हैंडल संचालित करते हैं। उनपर ट्विटर के जरिए महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर रविवार को हजरतगंज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं। इसको लेकर समावादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।

समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्वीटर हैण्डल से लगातार इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। जगन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनके व्यक्ति ट्वीटर अकाउंट से की गयी पोस्ट को भी लोग साझा कर रहे हैं। उसमें भी जगन ने घोर आपत्तिजनक टिप्पणी महिलाओं पर की है।

उपेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular