Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यजगदलपुर:स्टील प्लांट में मेकान के डायरेक्टर प्रोजेक्ट के विरोध में प्रदर्शन

जगदलपुर:स्टील प्लांट में मेकान के डायरेक्टर प्रोजेक्ट के विरोध में प्रदर्शन

जगदलपुर(हि.स.)। एनएमडीसी नगरनार में मंगलवार की सुबह सैकड़ो मजदूरों के साथ ही एसएससीओ व एसआईएमएस के पदाधिकारियों ने हैदराबाद सेआये मेकान के डायरेक्टर प्रोजेक्ट को स्टील प्लांट के अंदर जाने नही देते हुए, विरोध में जमकर नारेबाजी किया। इसके अलावा एनएमडीसी को निजी कंपनी के हाथों दिए जाने से यहां के जुड़े कर्मचारियों का भविष्य खतरे में होने की बात कहते हुए विरोध किया। करीब 3 घंटे के लगभग चले इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एनएमडीसी के ईडी ने मेकान के डायरेक्टर प्रोजेक्ट को आने से मना कर दिया, चर्चा के बाद ही उन्हें प्लांट में आने की बात कही है।
     एनएमडीसी को निजी हाथों में दिए जाने को लेकर महेंद्र जॉन ने बताया कि प्रबंधन लगातार मजदूरों को गुमराह कर रही है। इस प्लांट को पहले एनएमडीसी संचालन करता था, अब उसे मेकान को दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद से यहां काम करने व जो भू प्रभावित है उनका भविष्य अब खतरे में आ गया। अधिकारी कोरोना का बहाना बनाकर चर्चा से बच रहे है। मेकान कंपनी यहां से निरीक्षण करने के बाद वैकेंसी निकालकर भर्ती करेगी। समिति का कहना है कि अगर प्लांट हमारा नही होगा तो किसी का भी नही होगा। वहीे जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र नाथ का कहना है कि 2 दिन पहले ही इस बात की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से पता चला कि मेकान के अधिकारी यहां आकर निरीक्षण करने के बाद रांची से ही नियुक्ति करने की बात कही जा रही है।     एनएमडीसी के ईडी प्रशांत दास का कहना हैकि मेकान की टीम पहली बार नही आई है, इससे पहले भी 8 बार आ चुके है।यहां पर करीब 45 पॉइंट है, उसपर चर्चा करने के लिए आये है। मीटिंग कीजानकारी दिया जा चुका है।इस निरीक्षण में किसी भी तरह से छुपाने की कोईबात नही है। इस दौरान डीएसपी आशीष अरोरा , नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले, बकावंड चौकी प्रभारी एम्ब्रोज कुजूर के अलावा काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद था ।

RELATED ARTICLES

Most Popular