– पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे संवाद
लखनऊ (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार, 28 जनवरी को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वह कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ संवाद भी करेंगे।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि नड्डा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12:15 बजे भाजपा कार्यालय, रेती रोड, शाहजहांपुर में विधानसभा चुनाव पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:10 बजे शाहजहांपुर के गांधी सभागार, टाउन हॉल में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 2:20 बजे शाहजहांपुर के सदर बाजार में घर-घर जनसम्पर्क करेंगे। वहीं दोपहर 3:40 बजे फरीदपुर विधानसभा के तहत मोहल्ला बखतरिया एवं साहूकारा फरीदपुर में घर-घर जनसम्पर्क करेंगे। शाम 4:25 बजे फरीदपुर विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगें। शाम 5:10 बजे फरीदपुर विधानसभा चुनाव पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।
दिलीप शुक्ला
