Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजंक्शन पर मिलेगी अब मिनरल वाटर की सुविधा

जंक्शन पर मिलेगी अब मिनरल वाटर की सुविधा

बरेली(हि.स.)। बरेली जंक्शन पर वाटर एटीएम शुरू हो गए हैं। अब आपको (यात्रियों व स्टेशन आने-जाने वालों को) सस्ते दरों पर मिनरल पानी मिलेगा। हालांकि वाटर एटीएम बीते गर्मियों में चालू करने की बात कही गई थी। लेकिन इसे उससे पूर्व शुरू कर यात्रियों को बेहतर पेयजल की सुविधा मुहैया कराने की रेलवे ने योजना को अंतिम रूप दे दिया है। अब आने वाली गर्मियों में यात्री इसकी सुविधा आसानी से मिलने लगेंगी। वाणिज्य विभाग की तरफ से मिनरल वाटर की कीमतें भी निर्धारित कर दी गई हैं।

मिनरल वाटर की चाह रखने वाले अब प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर इस पानी को पी सकेंगे। रेल प्रशासन कम कीमत पर मिनरल वाटर उपलब्ध करा रहा। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने गुरूवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जंक्शन पर छह वाटर एटीएम लगाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर एटीएम का स्टॉल लगवा दिया गया है, जिसकी शुरुआत हो गईं हैं। इन मिनरल एटीएम से यात्रियों को स्वच्छ ठंडा पीने का पानी मिलेगा। जिसकी रेलवे की ओर से कीमतें भी निर्धारित कर दी गई हैं। वाटर एटीएम पर तीन सौ मिली पानी की कीमत दो रुपये की होगी, जो बोतल समेत तीन रुपये का होगा। इसी तरह आधा लीटर पानी में बोतल के तीन रुपये में पानी भर सकते हैं। अगर बोतल नहीं हैं तो आपको 2 रुपए बोतल की कीमत देकर बोतल के साथ पानी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे की ओर से इसी तरह 5 लीटर तक के पानी की व्यवस्था भी की गई है।

देश दीपक गंगवार/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular