Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई न होने से आहत महिला ने...

 छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई न होने से आहत महिला ने की खुदकुशी

आगरा(हि.स.)। खंदौली थाना क्षेत्र में एक महिला ने छेड़छाड़ और पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर खुदकुशी कर ली है। मामले को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

नगला गांव में स्वराज बाबू उपाध्याय अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे बाहर नौकरी करते हैं, जबकि घर पर उनकी बहू 25 वर्षीय शारदा और पांच साल का पोता साथ में रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम वे अपने छोटे बेटे के पास से लौट रहे थे। उन्होंने अपनी बहू को फोन कर गांव के बाहर मंदिर के पास बुलाया था। सात बजे के आसपास जब उनकी बहू उनका इंतजार कर रही थी। तभी गांव के एक लड़के ने उनकी बहू के साथ छेड़खानी की और उसका हाथ पकड़ा। बहू की चीख सुनकर गांव के लोग उसकी मदद को पहुंचे तो आरोपित वहां से भाग निकला।

गुरुवार दोपहर को इस मामले की शिकायत के लेकर बहू थाने पहुंची तो पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया फिर उसी शाम को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची तो दरोगा ने झूठी रिपोर्ट लिखे जाने की बात कहकर चालान काटने की धमकी दी। इससे आहत होकर उसकी बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला के परिजनों ने पुलिस द्वारा रिपोर्ट न दर्ज किये जाने का आरोप लगाते हुए शव को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठ गए। मामला संज्ञान में आने पर डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि लापरवाही बरतने पर दरोगा अर्जुन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

श्रीकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular