Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछेड़खानी के आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कराने के लिए छात्रों ने पूरी...

छेड़खानी के आरोपितों के खिलाफ मुकदमा कराने के लिए छात्रों ने पूरी रात थाने में दिया धरना

– तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होते ही माने छात्र

वाराणसी (हि.स.)। काशी हिन्दू विश्वविद्वयालय (बीएचयू) परिसर में छात्राओं के साथ छेड़खानी और सीनियर छात्रों के साथ मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर छात्र रातभर लंका थाने में धरना पर बैठे रहे। शुक्रवार को तीन आरोपी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तब जाकर छात्रों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान छात्र पुलिस के रवैये को लेकर नाराज दिखे।

धरने में शामिल छात्रों ने बताया कि बीएचयू कला संकाय परिसर में राधाकृष्णन हॉल के बाहर विश्वविद्यालय का एक नाट्य समूह ऑडिशन प्रक्रिया संचालित कर रहा था। इसी दौरान वहां कुछ छात्रों ने आकर पहले छात्राओं पर फब्तियां कसी और उनके साथ छेड़खानी की। यह देख वहां मौजूद टीम के सदस्यों ने विरोध किया तो दबंग छात्रों ने जाति सूचक शब्द और गालियां बकते हुए टीम के सदस्यों के साथ बेल्ट व डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

छात्रों ने इसकी जानकारी बीएचयू प्रशासन को दी तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने घायल छात्र रवि कुमार राय और ओमप्रकाश का मेडिकल कराया। इसके बाद एफआईआर दर्ज करने के लिए आगे की कार्रवाई के लिए थाना लंका को प्रार्थना पत्र संप्रेषित किया। इसके बावजूद लंका पुलिस ने पूरी रात एफआईआर दर्ज नहीं की। छात्रों का आरोप है कि उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान ही शोध छात्र हर्षित श्याम को मारपीट का मुख्य आरोपित दुर्गेश फोन कर दबाव बनाने लगा। इसकी जानकारी भी पुलिस अफसरों को दी गई।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular