प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र में हर तरफ भारी संख्या में इधर उधर घूम रहे छुट्टा गोवंशो से ग्रामीण परेशान हैं। इन गोवंशो के चलते क्षेत्र के किसानों की लहलहाती फसलें बर्बाद हो रही हैं। आए दिन यह गोवंश दुर्घटनाओं के कारण भी बन रहे हैं और ग्रामीणों को यह दिन रात परेशान कर रहे हैं। किसान दिन रात फसल की रखवाली करके परेशान है। इसी समस्या को लेकर गुरुवार को मेहनौन पंचायत के लोंगो ने छुट्टा गोंवशो को संरक्षित करने के लिए प्रधान प्रतिनिधि रामु सिंह के माध्यम से खंड विकास अधिकारी को पत्र दिया है। पत्र में कहा गया है कि गांव में 100 से अधिक गोंवश इधर उधर घूम रहे है। फसलों को प्रतिदिन यह चटकर भारी नुकसान पहुंचा रहे है और किसान रातभर जागकर फसलों की रखवाली करने पर मजबूर है। पत्र देने में मनीराम, रिंकू, चांदनी, अजित मिश्रा, वाहिद अली, राजेश कुमार, शिवशंकर, तुलसीराम, शिवनरायन, राजू, बलराम आदि कई लोग मौजूद रहे। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि पत्र को बीडीओ को दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी रूपनारायण भारती ने कहा कि अगर समस्या है तो जल्द व्यवस्था कराई जाएगी।
