Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछापेमार कार्यवाही में दस जुआरी गिरफ्तार, नकदी बरामद

छापेमार कार्यवाही में दस जुआरी गिरफ्तार, नकदी बरामद

फिरोजाबाद(हि.स.)। थाना दक्षिण पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से गुरूवार की रात्रि में छापेमार कार्यवाही करते हुये दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी व ताश की गड्डी आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। 

थाना दक्षिण प्रभारी श्याम सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गोवर्धन की ठार के पास से जुआ खेल रहे दस जुआरियों को घेराबंदी करते हुये गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे व मौके से 80230 रूपये की नकदी, 3 ताश की गड्डी ताश, 8 मोबाइल, 7 मोटर साइकिल बरामद की हैं। 
पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के नाम छविराम पुत्र जवाहर सिंह वर्मा निवासी बदनपुर थाना रसूलपुर, जगवीर पुत्र दाताराम निवासी नगला उदई थाना जसराना, विवेक गुप्ता पुत्र हरीश कुमार निवासी बडी छपैटी थाना दक्षिण, जयप्रकाश पुत्र रंजीत सिंह निवासी बुढाना थाना ताजगंज आगरा, राजकिशोर पुत्र श्यामलाल निवासी पैमेश्वर गेट थाना दक्षिण, मौजिम पुत्र अब्दुल बशीर निवासी ताडों वाली बगिया थाना रामगढ़, मथुरा प्रसाद पुत्र मनीराम निवासी छारबाग थाना लाइनपार, मुकीम मंसूरी पुत्र नूर मौहम्मद मंसूरी निवासी बाजे वाली गली थाना दक्षिण, ओमकान्त निवासी 13 हुण्डा वाला बाग थाना दक्षिण व रामजीलाल पुत्र समोखी लाल निवासी नगला गोकुल थाना बसई मौहम्मदपुर बताये है। 
पुलिस ने इनके फरार साथियों के नाम रामबाबू उर्फ पप्पी पुत्र नामालूम निवासी खंजापुर थाना रसूलपुर, श्यामबाबू उर्फ काका बताये हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular