Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछानबे और स्वार उपचुनाव : अपना दल (एस) ने स्टार प्रचारकों की...

छानबे और स्वार उपचुनाव : अपना दल (एस) ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

– मिरजापुर की छानबे और रामपुर की स्वार सीटों पर होने वाले उपचुनाव में करेंगे प्रचार

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के साथ दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव की छानबे और स्वार सीटों पर केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार में गबठबंधन की पार्टी अपना दल (एस) के उम्मीदवारों मैदान में उतारे गए हैं। इन सीटों पर अपना दल (एस) ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

अपना दल (एस) द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उप्र सरकार में मंत्री आशीष पटेल के साथ 40 नेतागण शामिल हैं। पार्टी के प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी पार्टी के नेतागण उपचुनाव की दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए प्रचार करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार और जीत का मंत्र दिया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ही सीटों पर अपना दल (एस) के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी।

मिरजापुर की छानबे सीट से विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के चलते खाली हो गई थी। वहीं, रामपुर की स्वार सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान की सदस्यता चली गई थी। इसके चलते दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसके चलते दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) और अपना दल (एस) के बीच मुख्य रूप से मुकाबला होगा। दरअसल, 2022 के उप्र विधानसभा चुनाव में ये दोनों सीटें अपना दल (एस) के पास ही थीं, यही कारण है कि उपचुनाव में भी ये दोनों सीटें भाजपा नहीं, बल्कि अपना दल (एस) के खाते में गई हैं। अपना दल ने (एस) ने छानबे सीट से राहुल प्रकाश कोल की पत्नी रिंकी कोल को टिकट दिया है, जबकि स्वार सीट से शफीक अहमद को चुनावी मैदान में उतारा है। शफीक अहमद पार्टी के जिला महासचिव भी हैं। दोनों ही सीटों पर 10 मई को मतदान होना है और परिणाम 13 मई को आएंगे।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular